सामान्य ज्ञान
* अमेरिका में हावर्ड ह्यूजेस मेडिकल इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने शोध में पता लगाया है कि मादा मच्छर मनुष्य के रक्त के स्वाद को महसूस कर सकती हैं। * शुतुरमुर्ग का अण्डा सबसे बड़ी कोशिका (cell) होती है। * हमारे शरीर में पायी जाने वाली सबसे छोटी हड्डी स्टेपीज़ होती है जो कान में पायी जाती है। इसकी लम्बाई मात्र 2.8 मिमी होती है। * हमारे शरीर में पायी जाने वाली सबसे बड़ी हड्डी फीमर होती है। * सिर्फ मादा मच्छर ही खून चूसती है जो इसके वजन का तीन गुना तक हो सकता है। * लाल रक्त कणिकाओं की आयु 120 दिन की होती है। *अत्यधिक ऊँचाई पर जाने पर हमारी लाल रक्त कणिकाओं की संख्या बढ़ जाती है। * दुनिया में सबसे ज्यादा अक्षरों वाली लिपि तमिल भाषा की है। इसमें 247 अक्षर हैं। * सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह शुक्र ग्रह है। * ओज़ोन गैस पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर लेती हैं।